Skip to main content

Aaj Tak24x7

भाजपा मंडल महिदपुर रोड की मासिक बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

भाजपा मंडल महिदपुर रोड की मासिक बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोप

महिदपुर रोड। भारतीय जनता पार्टी मंडल महिदपुर रोड की मासिक बैठक शुक्रवार को रेस्ट हाउस महिदपुर रोड में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिदपुर के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी राजेंद्र अवाना, जिला ग्रामीण महामंत्री ऋतु पाटीदार तथा मंडल अध्यक्ष गुरुचरण सिंह चौहान के नेतृत्व में सर्वप्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बैठक में मंडल पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजकों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, मंडल कार्यकारिणी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, बूथ अध्यक्षों तथा वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री शंभूलाल शर्मा द्वारा किया गया तथा अंत में सभी कार्यकर्ताओं का आभार गुरु चरण चौहान ने व्यक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड मंडल के मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंह शाक्य के द्वारा जानकारी दी गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in