Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुम्हान गांव के गढ़वार टोला लौआ नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम*

– *दुम्हान गांव के गढ़वार टोला लौआ नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।*

 

*दुद्धी(सोनभद्र)।* दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान स्थित गढ़वार टोला में शुक्रवार सुबह लौआ नदी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुशवाहा (18) पुत्र राजदेव कुशवाहा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह सुबह शौच के लिए घर से निकला था। शौच के बाद गांव के पास बह रही लौआ नदी के किनारे पहुंचा और पानी छूने के दौरान उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ते ही वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी जान नहीं बच सकी।

 

– *मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार*

 

परिजनों का कहना है कि धर्मेंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ था और मिर्गी का मरीज भी था। आशंका है कि नदी किनारे उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिसके कारण वह पानी में गिर गया। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकालकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in