Skip to main content

Aaj Tak24x7

विश्व पर्यावरण दिवस पर इटावा सहकारी बैंक लिमिटेड औरैया द्वारा किया गया पौधरोपण कार्यक्रम*

*विश्व पर्यावरण दिवस पर इटावा सहकारी बैंक लिमिटेड औरैया द्वारा किया गया पौधरोपण कार्यक्रम

 

औरैया ब्यूरो

 

औरैया — विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने व प्रकृति की सुरक्षा के लिए पेड़ पौधे का होना अति आवश्यक है वर्तमान में पेड़ो का कटान लम्बे स्तर से हो रहा है जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी प्रति वर्ष बढ़ती जा रही है यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तों प्राकृतिक आपदा आना सम्भव है जनपद औरैया में सामाजिक संग़ठनों, ब्यापारियों, बैंक, स्कूल, पार्क आदि स्थानों में पौधे का रोपण किया गया वही जनपद में स्थित इटावा सहकारी बैंक रोडवेज बस स्टैंड के बगल में शाखा प्रबंधक की उपस्थिति में बैंक स्टाफ के द्वारा बैंक प्रांगण में पौधारोपित किया गया वही शाखा प्रबंधक ने कहा मानव जीवन में पेड़ का होना बहुत ही आवश्यक है मानव जो श्वास लेता है वही ऑक्सीजन पेड़ पौधों से मिलती है महामारी के समय अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का अभाव पूरे भारत में देखने को मिला है यदि पेड़ पौधे होंगे तो बीमारियों का भी स्तर कम होगा इसलिए सभी मानव समाज को पौधे को अधिक से अधिक संख्या में लगाना चाहिए वही सह प्रबंधक राजेंद्र सिंह द्वारा बताया गया पेड़ पौधे लगाने के साथ साथ उसकी देखभाल भी उतनी जरुरी है जिस तरह एक माँ अपने बच्चे की देखरेख कर उसका पालन करती है उसी तरह हम सबको पौधों की सुरक्षा और रक्षा करनी चाहिए जो सेवा के बदले फल, फूल, छाया, अक्सीजन, आदि प्रदान करता है इस कार्यक्रम में वी.बी. सिंह शाखा प्रबंधक, राजेंद्र सिंह सह शाखा प्रबंधक, सौरभ, ऋषि रमन क्लर्क, हरिप्रकाश तिवारी, मोo आसिफ सहयोगी गार्ड व समस्त स्टॉफ मौजूद रहा

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in