Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध शराब पर जियावन पुलिस का शिकंजा: 23 पेटी शराब बरामद,* *स्कॉर्पियो जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार*

*अवैध शराब पर जियावन पुलिस का शिकंजा: 23 पेटी शराब बरामद,* *स्कॉर्पियो जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

*आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली*

*एसडीओपी देवसर डॉ. गायत्री तिवारी और थाना प्रभारी शेष नारायण द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस ने तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कसा।*

 

सिंगरौली/ देवसर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जियावन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। समदा-02 स्थित शराब दुकान से पैकारी के लिए ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, जियावन-ढोंगा महान पुलिया के पास पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन (MP 17 CA 4606) को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से कुल 23 पेटी देशी और विदेशी शराब बरामद की गई।

इस कार्रवाई में वाहन चालक सुनील नामदेव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि शराब सप्लाई से जुड़े दो कथित आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी देवसर की निगरानी शामिल रही। वहीं, जियावन पुलिस और कुंदवार चौकी की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह शराब अवैध रूप से पैकारी नेटवर्क के जरिए सप्लाई की जा रही थी, जिसे समय रहते रोक लिया गया। जब्त वाहन और शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी सहित पूरी टीम की इस सफल कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in