संवाददाता : मोहित संघी
जबलपुर
12 जुलाई को लगेगा निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाए
जबलपुर। समाजसेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से माँ अंजनी सेवा समिति, विश्व हिंदू परिषद एवं थैलेसीमिया जन जागरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 12 जुलाई 2026 को श्री दुर्गा मंदिर, धन्वंतरी नगर, जबलपुर में आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में शहर के प्रशिक्षित एवं अनुभवी चिकित्सकों तथा उनकी टीमों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। शिविर में स्त्री रोग, अस्थि रोग, जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, फिजियोथेरेपी, हृदय रोग, थायरॉइड, किडनी, लिवर, नशा मुक्ति, डेंटल एवं चाइल्ड हेल्थ सहित विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह उपलब्ध रहेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए।
शिविर का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ उठाने तथा रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजन से जुड़ने अथवा स्पॉन्सरशिप (Sponsorship) संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्ति नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क: 9755003552, 7415881114



