विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर कन्नौद स्थित श्रीनिवास विद्याविहार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के माननीय विधायक *श्री आशीष शर्मा* जी ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा का संदेश दिया।

*लोकेशन: कन्नौद*

*संवाददाता: गणेश जायसवाल, देवास*

*दिनांक: 06 जून 2025*

*आज तक 24×7*

 

*एंकर:*

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर कन्नौद स्थित श्रीनिवास विद्याविहार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के माननीय विधायक *श्री आशीष शर्मा* जी ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा का संदेश दिया

 

कार्यक्रम में *वरिष्ठ एल्डरमेन एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. मोहन कोठारी*, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित नगर के अनेक वरिष्ठ पर्यावरणविद, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

 

माननीय विधायक जी ने विद्यालय की *प्राचार्या श्रीमती प्रीति मारवा*, *मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण धूत* तथा विद्यालय के शिक्षकगण के साथ मिलकर छात्र-छात्राओं के बीच वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते तापमान और प्रदूषण के दौर में पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सभी नागरिकों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पौधारोपण को जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in