Skip to main content

Aaj Tak24x7

बाल भवन में लगा रक्तदान शिविर, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने स्वयं रक्तदान कर पेश की मिसाल

बाल भवन में लगा रक्तदान शिविर, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने स्वयं रक्तदान कर पेश की मिसा

 

ग्वालियर दिनांक 05 जून 2026 – विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज बाल भवन में रेड क्रॉस द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानव जीवन को बचाने के इस मानवीय संदेश के तहत आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें 54 यूनिट रक्तदान किया गया।

बाल भवन में आयोजित रक्तदान षिविर में मुख्य आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय रहे। उन्होंने न केवल शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि स्वयं आगे आकर रक्तदान किया। निगम आयुक्त को रक्तदान करते देख वहाँ मौजूद अन्य कर्मचारियों और आम नागरिकों का उत्साह दोगुना हो गया और कई लोगों ने पहली बार रक्तदान करने का संकल्प लिया।

सूचना क्र./890/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in