Skip to main content

Aaj Tak24x7

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर *‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’* के अंतर्गत कन्नौद और खिवनी अभ्यारण्य द्वार पर सामूहिक पौधारोपण किया गया। इस अभियान के तहत स्थानीय प्रशासन, वन विभाग और नागरिकों ने मिलकर सैकड़ों पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

*लोकेशन: खीवनी, खातेगांव*

*संवाददाता: गणेश जायसवाल, देवास*

*दिनांक: 06जून 2026*

 

 

*एंकर:

 

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर *‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’* के अंतर्गत कन्नौद और खिवनी अभ्यारण्य द्वार पर सामूहिक पौधारोपण किया गया। इस अभियान के तहत स्थानीय प्रशासन, वन विभाग और नागरिकों ने मिलकर सैकड़ों पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते तापमान, घटते जंगल और बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और लगाए गए पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

 

आह्वान किया गया कि आइए, हम सब मिलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। पौधारोपण कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, सामाजिक कार्यकर्ता और वन विभाग के अधिकारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in