Skip to main content

Aaj Tak24x7

वामा सारथी अध्यक्षा की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स बस्ती में पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, बढ़ाया गया बच्चों का मनोबल-

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज‌ तक 24 X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

*वामा सारथी अध्यक्षा की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स बस्ती में पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, बढ़ाया गया बच्चों का मनोबल*

आज दिनांक 06.06.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स बस्ती में “वामा सारथी” (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की जनपद अध्यक्षा (पत्नी पुलिस अधीक्षक, बस्ती) की गरिमामयी अध्यक्षता में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले (90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले) पुलिस परिवार के होनहार मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की गई।

सम्मान समारोह के दौरान अध्यक्षा महोदया द्वारा सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह कड़ी मेहनत और लगन के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

*सम्मानित होने वाले मुख्य मेधावी छात्र-छात्राएं:-*

*1.* सलोनी सोनकर (प्रतिशत: 92.8%, हाईस्कूल): पुत्री हे०का० जनार्दन सोनकर, जनपद बस्ती।

*2.* दिव्यांश प्रताप सिंह (प्रतिशत: 92.0%, हाईस्कूल): पुत्र म०हे०का० संगीता सिंह, जनपद बस्ती।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण तथा मेधावी बच्चों के गौरवशाली अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने वामा सारथी एसोसिएशन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in