अमरोहा में किसानों का धरना, मांगों को लेकर दी चेतावन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी विक्रम सिंह पवार ने की और संचालन सत्यवीर सिंह ने किया।धरने में किसानों ने मध्य गंगा नहर फेस-2 में पानी छोड़ने, 132 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, जर्जर लाइनों के सुधार और लंबित विद्युत संयोजनों को पूरा करने की मांग उठाई। इसके साथ ही आवारा पशुओं से राहत, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, केसीसी की सीमा बढ़ाने और गन्ना भुगतान जल्द कराने की भी मांग की गई।किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश



