कुख्यात बदमाश मोहसीन मंसुरी गिरफ्तार

मांगीलाल सोलंकी

जिला संवाददाता उज्जैन

आज तक 24×7 न्यूज

 

कुख्यात बदमाश मोहसीन मंसुरी गिरफ्ता

 

उज्जैन/उज्जैन के थाना पंवासा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रात्रि गश्त के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिला बदर बदमाश मोहसीन मंसुरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना मिली थी कि आरोपी पांड्याखेड़ी कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने घेराबंदी की, जिसके बाद पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे 30 वर्षीय मोहसीन पिता फारूख मंसुरी को मौके पर ही धर दबोचा गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी को जिला दण्डाधिकारी उज्जैन के आदेशानुसार 6 फरवरी 2026 से 6 महीने के लिए उज्जैन सहित देवास, इंदौर, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, धार और आगर-मालवा जिलों की सीमाओं से निष्कासित (जिला बदर) किया गया था। इस अवधि में बिना किसी वैध अनुमति के क्षेत्र में प्रवेश कर उसने आदेश का स्पष्ट उल्लंघन किया है, जो मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक दंडनीय अपराध है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 14 और 15 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस सराहनीय कार्यवाही में पंवासा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गमर सिंह मंडलोई, एएसआई सीताराम भूरिया, सैनिक राजेश मालवीय और क्राइम टीम के प्रधान आरक्षक वीर सिंह, रूपेश, आरक्षक राहुल, गुलशन व अनिल की मुख्य भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes