सोनभद्र: स्वर्ण जयंती चौक फ्लाईओवर के नीचे बेंच पर मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप।

सोनभद्र: स्वर्ण जयंती चौक फ्लाईओवर के नीचे बेंच पर मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब फ्लाईओवर के नीचे बने एक बेंच पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा मृतक की पहचान जगदीश सिंह, उम्र 55 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय हरिराम सिंह, निवासी बढ़ौली पोखरा, वार्ड नंबर-6 के रूप में की गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

मृतक के पुत्र रवि सिंह ने बताया कि उनके पिता नशे के आदी थे और लगभग दो वर्षों से घर से अलग रह रहे थे। मंगलवार सुबह स्वर्ण जयंती चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे बने बेंच पर शव मिलने की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं की है।

पुलिस की मौजूदगी में शव को एंबुलेंस की सहायता से घर ले जाया गया, जहां परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes