*दिनांक: 08.06.2026*
♦️*सिवनी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: कत्लखाने जा रहे 30 गौवंश को मुक्त कराए, ट्रक जब्त
*पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी श्री सचिन परते के मार्गदर्शन* में थाना कोतवाली पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की।
दिनांक 08.06.2026 को मुखबिर सूचना पर छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के ऊपर घेराबंदी कर एक आईसर ट्रक क्रमांक MH29BE6477 (यवतमाल) को रोका गया। ट्रक की तलाशी में कुल 30 नग गौवंश – 08 नग नाटे एवं 22 नग गाय – क्रूरता पूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे थे। पुलिस को देखकर अज्ञात आरोपी रात्रि में अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।
सभी गौवंशों का पशु चिकित्सक से चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के पश्चात दयोदय गौशाला, बीझावाड़ा में सकुशल सुपुर्द कर जमा कराया गया। प्रयुक्त आईसर वाहन को जब्त कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जिला संवाददाता-शुभम सनोडिया
सिवनी म प्र

