Skip to main content

Aaj Tak24x7

धू-धू कर जला विढमगंज रेलवे स्टेशन का विद्युत कक्ष, विद्युत तारों में गड़बड़ी से मची भगदड़, बड़ा हादसा टला।

धू-धू कर जला विढमगंज रेलवे स्टेशन का विद्युत कक्ष, विद्युत तारों में गड़बड़ी से मची भगदड़, बड़ा हादसा टला

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

विन्ढमगंज सोनभद्र। विढमगंज रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित विद्युत कक्ष में बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही स्टेशन पर धुएं का गुबार छा गया, और भगदड़ की स्थिति

उत्पन्न हो गई।आग ने क्षणभर में विकराल रूप धारण कर लिया। विद्युत कक्ष में रखे सभी महत्वपूर्ण उपकरण जलकर भस्म हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों ने हैंडपंप एवं समरसेबल के जल से आग बुझाने का प्रयत्न किया। तत्पश्चात अग्निशमन दल के पहुंचने पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। समय

रहते आग पर काबू पा लिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण कर रहा है। प्रारंभिक जांच में

आग लगने का कारण विद्युत तारों में गड़बड़ी अर्थात शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in