Skip to main content

Aaj Tak24x7

जबलपुर के सुविख्यात चिकित्सक डॉ. आर.के. कबीरे को मिलेगा राष्ट्रीय आई.पी.सी. चिकित्सा रत्न अवार्ड

न्यूज़ रिपोर्ट

संवाददाता : मोहित संघी, जबलपुर

 

जबलपुर के सुविख्यात चिकित्सक डॉ. आर.के. कबीरे को मिलेगा राष्ट्रीय आई.पी.सी. चिकित्सा रत्न अवार्

 

जबलपुर। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए जबलपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आर.के. कबीरे को वर्ष 2025-26 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आई.पी.सी. चिकित्सा रत्न अवार्ड प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान 7 जून को ठाणे (महाराष्ट्र) में आयोजित होने वाले भव्य सम्मान समारोह में दिया जाएगा।

 

डॉ. कबीरे ने चिकित्सा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्षों से गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों को सुलभ एवं किफायती चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। बताया जाता है कि उन्होंने साइकिल से लेकर हवाई यात्रा तक कर दूर-दराज के क्षेत्रों में मरीजों तक पहुंचकर उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता का कार्य किया है।

 

चिकित्सा सेवा के साथ-साथ डॉ. कबीरे स्वयं दवाओं के निर्माण और छोटे चिकित्सा केंद्रों के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे गंभीर एवं लाइलाज बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को परामर्श और सहायता प्रदान करने के लिए भी जाने जाते हैं।

 

उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश और विदेश से भी मरीज उपचार के लिए उनके पास पहुंचते हैं। मरीजों की सुविधा के लिए उनके यहां सीमित टोकन व्यवस्था के माध्यम से व्यवस्थित परामर्श दिया जाता है तथा बाहर से आने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था भी की जाती है।

 

डॉ. कबीरे विभिन्न राष्ट्रीय चिकित्सा संगठनों से भी जुड़े हुए हैं और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति सचेत करते रहते हैं।

 

इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत एवं सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. आर.के. कबीरे को शुभकामनाएं दी हैं। उनका यह सम्मान न केवल जबलपुर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in