Skip to main content

Aaj Tak24x7

अचलेश्वर मंदिर का परिसर निखरेगा भव्य स्वरूप में*

*अचलेश्वर मंदिर का परिसर निखरेगा भव्य स्वरूप में

 

*विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने किया जल मंदिर, दीप भवन, त्रिशूल, पादुका स्टैंड, भंडारे के लिए टीनशैड आदि निर्माण कार्यों का भूमिपूजन*

 

ग्वालियर, 11 जून। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केन्द्र श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर को सर्वसुविधायुक्त बनाने के साथ अत्याधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप देने के उद्देश्य से आज भव्य स्तर पर विकास कार्यों की श्रृंखला का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने हजारों शिवभक्तों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जल मंदिर (अत्याधुनिक हाईटेक प्याऊ), पादुका स्टैंड, दीप भवन के निर्माण, भंडारे के लिए टीनशैड, त्रिशूल, वाटर हार्वेस्टिंग कार्य एवं पंडालों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण समेत विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर ग्वालियर की शान होने के साथ ही श्रद्धा और आस्था का ऐसा केंद्र है, जहां से हम सभी ग्वालियरवासी कर्मपथ और धर्मपथ के लिए ऊर्जा ग्रहण करते हैं। यह हम सभी के लिए प्रसन्नता एवं गौरव की बात है कि श्री अचलेश्वर बाबा का हम सभी पर शुभाशीष बना हुआ है। विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि अचलेश्वर बाबा के लाखों भक्तों की बहुप्रतीक्षित मांगें आज पूरी होने जा रही हैं।

श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर आज गुरुवार से जिन नवनिर्माण एवं विकास कार्यों की शुरुआत होने जा रही है, उनमें यहां स्थित दशकों पुरानी जीर्ण शीर्ण प्याऊ की जगह अत्याधुनिक हाईटेक प्याऊ का निर्माण शामिल है जो जनभागीदारी से बनाई जा रही है जिसमें पंद्रह नलों के साथ वाशवेशिन एवं वाशरूम भी होंगे। विधायक डॉ. सिकरवार ने अचलेश्वर बाबा के भक्तों की प्रत्येक मांग से सहमति एवं समस्याओं के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु सुरक्षित ढंग से श्रद्धापूर्वक दीप प्रज्वलित कर सकें इसके लिए दीपिका बनाई जाएगी। भक्तों की पादुकाओं को व्यवस्थित ढंग से रखने एवं चोरी से बचाने के लिए पादुका स्टैंड बनाया जाएगा। वर्षाजल को सहेजने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग कराई जाएगी। अचलेश्वर मार्ग पर यातायात को निर्विघ्न रखने एवं श्रद्धालुओं के वाहनों को चोरों से बचाने के लिए पार्किंग को व्यवस्थित कराया जाएगा। भूमिपूजन होने के साथ ही पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।

*विधायक बोले : “हर मांग को पूरा कराएंगे”*

इस अवसर पर विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि अचलेश्वर बाबा के भक्त चिंता न करें। वे उनकी हर मांग को पूरा कराएंगे और पूजा अर्चना में आने वाले प्रत्येक व्यवधान को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर दूर कराएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां “अचल लोक” बनाने का भी प्रस्ताव है जिसे जिला प्रशासन एवं राज्य शासन से चर्चा कर मूर्त रूप दिलाएंगे।

*त्रिशूल के समीप बाहर लगे नटराज प्रतिमा*

इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप भगवान नटराज की प्रतिमा को मंदिर के बाहर त्रिशूल के समीप स्थायी रूप से स्थापित करने पर सहमति बनी। गणेश पाण्डल, देवी पंडाल के स्थायी रूप से निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया गया।

*दो माह के भीतर कराएं न्यास के चुनाव*

इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं की ओर से यह आम राय उभरी कि चूंकि माननीय न्यायालय एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लिहाजा इसे और अधिक गति देकर शीघ्रातिशीघ्र निर्वाचन संपन्न कराए जाएं ताकि मंदिर न्यास की सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप मिल सके। विगत 09 वर्ष से अचलेश्वर न्यास के चुनाव नहीं हुए हैं, इसके चलते निःशुल्क सर्वजातीय विवाह समारोह जैसे सार्वजनिक आयोजन नहीं हो पा रहे हैं। प्रतिदिन निराश्रितों के लिए होने वाला निशुल्क भोजन, चिड़ियों को दाना जैसे अन्य सामाजिक सरोकारों में भी व्यवधान पड़ा है। इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए दो माह की अवधि में चुनाव कराया जाना आवश्यक है।

*इनकी रही उपस्थिति*

इस अवसर पर हरीबाबू शिवहरे, संतोष सिंह राठौड़, घनश्याम गुप्ता, महेंद्र भदकारिया, प्रदीप बंसल, महेश सिंह तोमर, अजमेर सिंह रावत, सुरेन्द्र शर्मा, राजीव चड्ढा, आदित्य शर्मा, प्रदीप गुप्ता समर्पण, राजेश पाराशर, वीरेन्द्र शर्मा, अनिकेत झा, रमेश बाबा सहित सैकड़ों की संख्या में बाबा के भक्त उपस्थित थे।

प्रेषक

महेन्द्र भदकारिया

पूर्व सूचना सचिव

अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in