Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरोहा में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, आयशा हत्याकांड का मुख्य आरोपी परवेज गिरफ्तार

अमरोहा में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, आयशा हत्याकांड का मुख्य आरोपी परवेज गिरफ्ता

मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, एक सिपाही भी जख्मी

 

 

 

 

जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आयशा हत्याकांड का मुख्य आरोपी परवेज पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, सैदनगली थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान आरोपी परवेज के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।मुठभेड़ में सिपाही शिवा हुड्डा भी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और बाइक बरामद की गई है।

गौरतलब है कि परवेज पर अपनी प्रेमिका आयशा की हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि उसने पहले आयशा के साथ मारपीट की और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in