**कै.महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्मृति टी 10 व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ।*
*
*उद्घाटन मैच उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने जीता।**
लायन व्हील चेयर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आठवीं कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी स्मृति टी10 नेशनल t10 व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन संत कृपाल सिंह जी के मुख्य अतिथि में हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं इंडिया टीम के संरक्षक आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने की । कार्यक्रम के शुरू में कैलाशवासी माधव राव सिंधिया जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संत कृपाल सिंह जी ने कहा कि संकल्प की दृढ़ता और सकारात्मक आत्म बल ही खिलाड़ी की सफलता के सच्चे मानक है। सूरदास अष्टावक्र आदि के अनेक उदाहरण से यह प्रमाणित भी होता है कि दिव्यंका खेलों में उत्कृष्ट हासिल करने में बाधक नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि कैलाश वासी माधवराव सिंधिया जी खेलों के प्रति गहरा लगाव रखते थे। उन्होंने हमेशा युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया उनकी इसी भावना ने मध्य प्रदेश में खेलों को एक नई दिशा और पहचान दी।
सीरीज मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के बीच खेली जा रही है तीन मैच की श्रृंखला के साथ।
सीरीज का आयोजन अटल बिहारी वाजपेई ट्रेनिंग सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स stadium ग्वालियर मैं आज शुभारंभ हुआ
उत्तर प्रदेश की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए तीन विकेट के नुकसान पर
मध्य प्रदेश की टीम ने 77 रन बनाए चार विकेट के नुकसान पर निर्धारित 10 ओवरों में
एवं मध्य प्रदेश की टीम से सर्वाधिक रन बना लो वालों में मध्य प्रदेश टीम के कप्तान कबीर सिंह भदोरिया रहे।
उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वालों में अमित विंड जिन्होंने 21 गेंद में 48 रन की पारी खेली ।
उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के जयदेव यादव ने दो विकेट लिए
शुभारंभ के समय अतिथियों का स्वागत महासचिव वीर बहादुर सिंह जी ने किया।
एवं आभार प्रदर्शन बालमुकुंद सिंह ने किया।



