2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार।
मुरादाबाद में केशव प्रसाद मौर्य बोले विपक्ष को जनता नकार रही जनता का भरोसा बीजेपी के साथ।
उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि विपक्षी दालों को जनता बार-बार नकार रही है। और भारतीय जनता पार्टी विकास और जन कल्याण के मुद्दों पर आगे बढ़ रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा यह तो अभी झांकी है 2027 में पूरी तस्वीर अभी बाकी है उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मैं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तीन करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया की जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।……….सवाददाता……. मुशीर खान……… उत्तर. प्रदेश



