Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में जनचौपाल लगा कर लोगों से जनसंवाद किया गया तथा संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए-

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24 X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में जनचौपाल लगा कर लोगों से जनसंवाद किया गया तथा संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए

 

आज दिनांक 15.06.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के आदेश के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी द्वारा थाना कोतवाली बस्ती क्षेत्रान्तर्गत सिमरन लॉज मे कम्यूनिटी पुलिसिंग से सम्बन्ध में जनचौपाल लगाया गया । जनचौपाल के दौरान उपस्थित नागरिकों, महिलाओ,व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया तथा पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन, सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं सामुदायिक सहयोग जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही मौजूद आमजन से अपील की गयी कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। महोदय द्वारा संबंधित CPU प्रभारी को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर आमजन, वृद्ध व विकलांग व्यक्तियो से जनसंवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे,महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा मिशन शक्ति अभियान/ बहू बेटी सम्मेलन कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने,स्वच्छ छवि वाले एनजीओ के कार्यक्रमों में सहयोग करने, संवेदनशील प्रकरणों में तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए समयबद्ध एवं विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करे, जिससे आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in