चलती कार की छत पर लेटकर स्टंट करने वाले युवकों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 3000 रुपये का जुर्माना

चलती कार की छत पर लेटकर स्टंट करने वाले युवकों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 3000 रुपये का जुर्माना

उज्जैन के हरिफाटक क्षेत्र में चलती कार की छत पर लेटकर खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों पर उज्जैन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वाहन संख्या MP 13 CE 0723 (किया सेल्टोस) के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की, जिसमें कार की छत पर लेटने वाले हेमेंद्र सिंह और गाड़ी चला रहे अथर्व पाटीदार शामिल हैं। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए इन पर ₹3000 का जुर्माना लगाया और भविष्य में ऐसी जानलेवा हरकत न करने की सख्त समझाइश दी, जिस पर युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद उज्जैन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर केवल प्रसिद्धि या व्यूज पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें और यातायात नियमों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes