नाली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

नाली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बलेडी में नाली के पानी को लेकर चल रहा पुराना विवाद गुरुवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों से की गई बेरहमी से मारपीट में 24 वर्षीय युवक राहुल मोंगिया की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम बलेडी निवासी राहुल पिता शिवा मोंगिया गुरुवार देर रात करीब 12 बजे खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही भुराल, रोहित, विशाल और दीपक ने उसे रास्ते में रोक लिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने राहुल पर हमला कर दिया।

 

इंगोरिया थाना प्रभारी दीपेश व्यास के अनुसार चारों आरोपियों ने लकड़ी और डंडों से राहुल के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर उज्जैन रेफर कर दिया,

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes