Skip to main content

Aaj Tak24x7

कार्यरत MAITRI/गो-सेवक/पशु-सखी के लिए निश्चित मासिक मानदेय की व्यवस्था किए जाने संबंधी अनुरोध।

मध्य प्रदेश शासन

पशुपालन एवं डेयरी विभाग

मंत्रालय, भोपाल

प्रति,

सचिव,

पशुपालन एवं डेयरी विभाग,

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय,

भारत सरकार, नई दिल्ली – 110001

विषय: कार्यरत MAITRI/गो-सेवक/पशु-सखी के लिए निश्चित मासिक मानदेय की व्यवस्था किए जाने संबंधी अनुरोध≅

संदर्भ: मध्य प्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मंत्रालय, भोपाल का पत्र क्रमांक 366-67/PS AH & H/NDLM/2025-26 दिनांक 30/12/2025।

महोदय,

उपरोक्त विषय के संदर्भ में निवेदन है कि निर्देशानुसार पशुधन एवं उसके स्वामियों का पंजीकरण, गोवंश में कृत्रिम गर्भाधान तथा पशुओं के टीकाकरण से संबंधित समस्त जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म “भारत पशुधन” पोर्टल पर अपलोड की जानी है तथा उसे नियमित रूप से अद्यतन रखना आवश्यक है, जिससे पशुपालकों को योजनाओं का लाभ समय पर एवं सही तरीके से प्रदान किया जा सके।

इसके अतिरिक्त, मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के आगामी वर्षों में दुग्ध उत्पादन को दोगुने से अधिक बढ़ाने के लक्ष्य के अनुरूप कृत्रिम गर्भाधान एवं अन्य पशुपालन गतिविधियों की निरंतर निगरानी शासन स्तर पर नियमित रूप से की जा रही है।

आपके पत्र क्रमांक T-20011/11/2025-AHS_DADF (E-38162) दिनांक 12/11/2025 के निर्देशानुसार केवल शासकीय अधिकारियों को PNO (Portal Nodal Officer) नियुक्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। किंतु पर्याप्त कार्यबल उपलब्ध न होने के कारण जिन पंचायतों में दुग्ध सहकारी समितियाँ स्थापित हैं, वहाँ दुग्ध सहकारी समितियों के सचिवों को PNO की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

इस संबंध में मध्य प्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मंत्रालय, भोपाल के पत्र क्रमांक 48/PS/AH&D/NDLM/2025-26 दिनांक 21/01/2026 (संलग्न) का उल्लेख किया जाता है।

(आगे का भाग अगले पृष्ठ पर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in