लोकेशन उज्जैन
पैसों के विवाद में भाई बना भाई का कातिल, देवासगेट पुलिस ने 3 दिन में दबोचा आरोप
उज्जैन /देवासगेट थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। 13 जून की रात हरीफाटक की चाल में आरोपी सागर उर्फ नाना ने अपने भाई मनीष से पैसे मांगे थे। पैसे नहीं देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनीष की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए देवासगेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हरीफाटक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है, जबकि मामले की विवेचना जारी है।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



