ग्रीष्मावकाश के पश्चात आज प्रथम दिवस पर महंत भगवत विशाल इंटर कॉलेज कदौरा जनपद जालौन में संचालित हुई कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाए
आज दिनांक 16 जून 2026 दिन मंगलवार को ग्रीष्मावकाश के पश्चात महंत भगवत विशाल इंटर कॉलेज कदौरा जनपद जालौन में कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षण कक्षाएं संचालित कर दी गई हैं आज ग्रीष्मावकाश के पश्चात प्रथम दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह एवं वरिष्ठ शिक्षक अनीश वेग मनीष कुमार अंजली गुप्ता जगदीश प्रसाद कैलाश कुमार सेवा प्रसाद गया प्रसाद आदि शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने विद्यालय में उपस्थित हुए छात्र-छात्राओं को मुख्य द्वार पर रोली चंदन का टीका लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर और पुष्प देकर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
सभी छात्र छात्राएं विद्यालय में उपस्थित हुए और शिक्षण कक्षाओं में संलग्न हुए बच्चों को आज प्रथम दिवस के उपलक्ष में विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह द्वारा फल मिष्ठान एवं चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया और शासन एवं विभाग के निर्देशानुसार दिए गए निर्देश के क्रम में विद्यालय प्रांगण कार्यालय शिक्षक कक्ष प्रार्थना स्थल आदि की साफ सफाई भी विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह व अन्य शिक्षकों के द्वारा की गई ग्रीष्मावकाश के पश्चात आज प्रथम दिवस में ही विद्यालय में लगभग 25 नवीन प्रवेश भी हुए इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह उनकी पत्नी श्रीमती लीलामणि सिंह बेटा आरुष विकास सिंह व तनमय विकास सिंह कार्यालय अधीक्षक अनीश वेग मनीष कुमार गुप्ता अंजुली गुप्ता जगदीश कुमार गया प्रसाद कैलाश कुमार सेवा प्रसाद आदि शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेl
संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन



