Skip to main content

Aaj Tak24x7

बड़नगर: ‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर केस का खुलासा, भतीजे ने पत्नी संग मिलकर की काका की हत्या

*बड़नगर: ‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर केस का खुलासा, भतीजे ने पत्नी संग मिलकर की काका की हत्या

*बड़नगर।* थाना पुलिस ने 15 दिन में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। नवागत थाना प्रभारी कमलेश सिंगार की टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों से केस क्रैक किया।

 

*मामला:* ग्राम पीरझलार निवासी सुल्तान पटेल की हत्या। चरित्र शंका के चलते भतीजे नौशाद ने ईद की दावत पर काका को घर बुलाया और पत्नी व एक नाबालिग के साथ मिलकर हत्या कर दी।

 

*पुलिस को गुमराह करने की कोशिश:* आरोपी ने रिश्तेदारों में झूठी अफवाह फैलाई। शव को इंदौर के यशवंत सागर तालाब में फेंक दिया।

 

*टीआई कमलेश सिंगार* की टीम ने कॉल डिटेल, लोकेशन और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जाल बिछाया। आरोपी टूट गया।

 

*कार्रवाई:*

– मुख्य आरोपी नौशाद और पत्नी मेमसना गिरफ्तार

– हत्या में प्रयुक्त मोगरी और स्विफ्ट कार जब्त

– नौशाद पुलिस रिमांड पर, अन्य आरोपी जेल व बाल संप्रेषण गृह भेजे गए

 

*टीम:* उनि विकास सिंह देवड़ा, उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल, उनि चाँदनी पाटीदार सहित पूरे स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

 

लोकेशन बड़नगर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in