Skip to main content

Aaj Tak24x7

मुहर्रम जुलूसों का कार्यक्रम और सुरक्षा निर्देश जारी, कमेटी ने पुलिस से सहयोग की अपील की।

मुहर्रम जुलूसों का कार्यक्रम और सुरक्षा निर्देश जारी, कमेटी ने पुलिस से सहयोग की अपील की

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र। केंद्रीय अखाड़ा कमेटी दुद्धी ने आगामी मुहर्रम जुलूसों का कार्यक्रम और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कमेटी ने प्रभारी निरीक्षक, दुद्धी से नागरिकों व प्रतिभागियों के सुचारु आवागमन तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष मुजीब खाँ और सचिव मैनुद्दीन खलीफा ने दी।

 

कमेटी ने बताया कि चाँद दिखने के आधार पर तारीखों में परिवर्तन संभव है। पाँचवीं और सातवीं मुहर्रम के दिन मिट्टी और केला काटने की रस्मों में केवल अखाड़े के जिम्मेदार लोग तथा कमेटी के पदाधिकारी ही शामिल होंगे। जुलूसों में ट्यूबलाइट आदि के खेलों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी खेल सरकार के निर्देशों के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।

 

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि जुलूस के दौरान मंदिर तिराहे पर कमेटी की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का प्रदर्शन या कार्य नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति कोई कार्य करने वाला व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा। कमेटी किसी प्रकार की मदद या दायित्व स्वीकार नहीं करेगी। साथ ही, जामा मस्जिद परिसर में डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है।

 

कमेटी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति कमेटी के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उसी व्यक्ति की होगी।

 

अंत में कमेटी ने कहा कि मुहर्रम का आयोजन परंपरा और सदियों से चली आ रही रीति-रिवाजों के अनुसार शांतिपूर्ण एवं संयम के साथ मनाया जाएगा। जुलूसों का आवागमन सहज और सुरक्षित रहे, इसके लिए कमेटी ने पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील की है।

 

कमेटी के पदाधिकारी:

मुख्य संरक्षक: रहीम बख्श, सदर जामा मस्जिद दुद्धी

सरपरस्त: सिराज खाँ, तालिब अली, इब्राहीम खाँ, जलील शाह, आजाद अली, मुमताज खाँ, अली रजा, नसरुल्लाह, रशीद शाह, मुराद शाह

नायब सदर: जोखन आरिफ उर्फ टुन्नू खाँ

नायब सचिव: शाहरुख खाँ उर्फ टोनू

खजांची: मुस्लिम नेहाल

कानूनी सलाहकार: तवरेज आलम, एडवोकेट

सहसचिव: फिरोज खलीफा ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in