विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की प्रखंड बैठक सम्पन्न हुई 

संदीप -पाटीदार राणा, खरगोंन

 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की प्रखंड बैठक सम्पन्न हुई

 

मंडलेश्वर।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड महेश्वर की मासिक बैठक चोली रोड स्थित साईं रिसोर्ट में संपन्न हुई बड़वाह जिला सह मंत्री मनोज केवट ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी दिनांक 22 से 24 जून तक कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग खरगोन विभाग में लगने जा रहा है जिसमें समस्त कार्यकताओं को जाना अनिवार्य है साथ ही नवीन दायित्व कि घोषणा जिला सह मंत्री ने की जिसमें मंडलेश्वर खंड सेवा प्रमुख कृष्णा गांगले, ग्राम समिति पथराड़ अध्यक्ष विकास वर्मा, ग्राम उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा ,ग्राम मंत्री गौतम वर्मा को नियुक्त किया गया बैठक में विश्व हिंदू परिषद जिला गौ रक्षा प्रमुख दीपक तोमर ने कार्यकताओं को बताया कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ की साहसिक यात्रा जो की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रहेगी जिसमें समस्त दायित्ववान पदाधिकारी कार्यकता एवं सह परिवार भी जा सकते हैं बूढ़ा अमरनाथ यात्रा दिनांक 22 अगस्त से प्रारंभ होगी जो कि 27 अगस्त 2026 तक चलेगी बैठक में जिला प्रचार प्रसार प्रमुख परशुराम साठे ने कार्यकताओं को बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के बारे में विस्तार से बताया कि वर्ष 1990 के दशक में आतंकवाद के कारण बूढ़ा अमरनाथ यात्रा लगभग बंद हो चुकी थी इस यात्रा को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा वर्ष 2005 में पुनर्जीवित किया गया था शुरुआत में बजरंग दल द्वारा इस यात्रा में सात से आठ हजार तीर्थयात्रियों को जुटाया गया था। अब इसमें देशभर से लगभग डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु हर वर्ष भाग लेते हैं। प्रखंड मंत्री पियूष वर्मा ने कार्यकताओं को संगठन विस्तार, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प दिलाया बैठक के ग्राम समिति नांद्रा नागेश पाटीदार, योगेश यादव, विजय मंसारे ,क्रिस चौहान एवं विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes