Skip to main content

Aaj Tak24x7

गांव में शराब ठेके का विरोध

स्लग: गांव में शराब ठेके का विरो

 

रिपोर्ट:- इरफान पठान

स्थान:- जालौन, यूपी

 

 

 

एंकर…….

जालौन में प्रस्ता वित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। गांव के अंदर शराब का ठेका खोले जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गए और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब की दुकान खुलने से युवाओं और सामाजिक माहौल पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ठेका निरस्त नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

मामला जालौन के रेंढ़र थाना क्षेत्र के मानपुरा रौरा गांव का है। यहां प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और प्रशासन से ठेका निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीचों-बीच शराब की दुकान खुलने से महिलाओं, बच्चों और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, साथ ही क्षेत्र में अपराध और विवाद की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।

 

ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि वे किसी भी कीमत पर गांव के अंदर शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो गांववासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

फिलहाल ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है और अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। देखना होगा कि ग्रामीणों की मांग को प्रशासन कितना गंभीरता से लेता है और प्रस्तावित शराब ठेके को लेकर क्या फैसला सामने आता है।

 

बाइट:- मुनेश कुमार, ग्राम प्रधान

बाइट:- हरगोविंद सिंह, ग्रामीण

बाइट:- लल्लूराम गौतम, ग्रामीण

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in