रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24 X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में शपथ ग्रहण व व्यापारी सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा
*7 जुलाई को ग्रीन वैली होटल में होगा आयोजन, उत्कृष्ट व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित*
*बस्ती।* उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक शुक्रवार को वीरा पैलेस बस्ती में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि आगामी 7 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन ग्रीन वैली होटल, टोल प्लाजा पर सुबह 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों एवं व्यवसायों से जुड़े उत्कृष्ट व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ व्यापारियों, युवा व्यापारियों और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी व्यापारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करता रहा है। व्यापारी समाज की मजबूती और एकजुटता से ही व्यापार क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। जिला महामंत्री आलोक दुबे एवं जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता ने बताया कि बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिसमें राजकुमार चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील मिश्र को जिला मंत्री, हिमांशु कसौधन को जिला संगठन मंत्री, प्रदीप गुप्ता को जिला मंत्री, राम गोपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरफराज अहमद को संगठन मंत्री, तेज प्रकाश शुक्ल को जिला मंत्री, हेमंत मिश्र पियूष को जिला उपाध्यक्ष, मो. नदीम को नगर कोषाध्यक्ष, बृजेश कुमार चौहान को जिला महामंत्री, कुलदीप श्रीवास्तव को जिला वरिष्ठ संगठन मंत्री, अवधेश कुमार निषाद को नगर मंत्री, संजय कुमार गुप्ता को नगर संगठन महामंत्री, डब्लू श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, आकाश सोनी को युवा मंच का जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती संध्या गोस्वामी को महिला मोर्चा जिला महामंत्री तथा उदयभान अग्रहरि को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान राणा महेंद्र प्रताप, महेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र चौधरी, सत्य प्रकाश द्विवेदी, वंदना वर्मा, अभिषेक गुप्ता, कृष्ण चौहान, प्रदीप सिंह, कमलेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।