Skip to main content

Aaj Tak24x7

आज सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के अंतर्गत शिप्रा नदी के दोनों तटों पर शनि देव मंदिर से नागदा बायपास तक प्रस्तावित घाट निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

लोकेशन उज्जैन

आज तक 24×7न्यूज

जिला संवाददाता उज्जैन

आज सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के अंतर्गत शिप्रा नदी के दोनों तटों पर शनि देव मंदिर से नागदा बायपास तक प्रस्तावित घाट निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की

सिंहस्थ-2028 को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं की सुविधाओं, आधारभूत संरचनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, भारत सरकार के माननीय केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन-शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in