Skip to main content

Aaj Tak24x7

मनावर में मोहर्रम पर ताजिये बनाने और जुलूस निकालने की शुरूवात की गई 

राजू देवड़ा बालीपुर

 

स्थान मनावर

 

 मनावर में मोहर्रम पर ताजिये बनाने और जुलूस निकालने की शुरूवात की गई

 

 

मनावर में कई पीड़ियों से हिन्दू समाज बना रहा है मोहर्रम का ताजिया मनावर में हिंदू समुदाय द्वारा मोहर्रम के मौके पर प्रति वर्ष अनुसार ताजिया बनाने और उसमें सक्रिय रूप से शामिल होने की परंपरा सांप्रदायिक सद्भाव की एक अनूठी मिसाल है वही मनावर में मोहर्रम पर ताजिये बनाने और जुलूस निकालने की शुरुआत कई सदियों पहले से हुई थी जिसे शहर के विभिन्न समाजों के लोग पीढ़ियों से निभा रहे हैं साथ ही नगर के विभिन्न मोहल्लों में छोटे बड़े ताजिए लग भग 60 से अधीक भव्य ताजिये बनाए जाते है ताजिया बनाने में हिंदू और मुस्लिम कारीगर बांस, रंगीन कागज और और फूलों से बेहद खूबसूरत ताजिये तैयार करने में सहयोग करते हैं वही इस्लामी नए साल मोहर्रम कि 9 तारीख, और 10 तारीख, को ताजियो का चल समारोह नगर के मुख्य मार्गों से निकाला जाता है साथ ही मोहर्रम कि 11 तारीख को सभी ताजिए को नगर के नाला प्रागण में रखा जाता है और सुबह सुबह सभी ताजियों को विसर्जन यानी ठण्डा करने के लिए नगर कि मान नदी पर ले जाया जाता है वही इस चल समारोह में हिन्दू मुस्लिम बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं और अमन-चैन की दुआ मांगते हैं

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in