दिल्ली के व्यापारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांग का तार सिवनी से जुड़ा

दिल्ली के व्यापारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांग का तार सिवनी से जुड़

 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई थी फिरौती

 

व्हाट्सएप कॉल की जांच में सिवनी पहुंची दिल्ली पुलिस

 

युवक के नाम पर दर्ज मिला मोबाइल नंबर

 

सिवनी के युवक की संलिप्तता नहीं मिली

 

जांच के लिए मोबाइल जब्त, नंबर के दुरुपयोग की आशंका

 

दिल्ली के एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस सिवनी पहुंची। मामले में जिस मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल की गई थी, वह सिवनी निवासी सुनील सतनामी के नाम पर दर्ज मिला। पुलिस जांच में अब तक युवक की किसी भी प्रकार की संलिप्तता सामने नहीं आई है। हालांकि तकनीकी जांच के तहत दिल्ली पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों द्वारा युवक के मोबाइल नंबर का अनाधिकृत रूप से इस्तेमाल किया गया हो। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और कॉल के वास्तविक स्रोत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

सुनिये सिवनी एसपी कृष्ण लाल चंदानी की जुबानी।।।

जिला संवाददाता -शुभम सनोडिया सिवनी म प्र

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes