Skip to main content

Aaj Tak24x7

इंदौर: DLSA ने स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभियान

इंदौर: DLSA ने स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभिया

 

PLV शंकरलाल पोरवाल व रविशंकर भाटिया ने दी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी

 

*उज्जैन।* _न्याय सबके लिए, शोषण मुक्त समाज_ की मुहिम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इंदौर द्वारा आज 19 जून 2026 को सुबह 7 से 9 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया।

 

सत्र न्यायालय परिसर इंदौर के पीएलवी शंकरलाल पोरवाल एवं पीएलवी रविशंकर भाटिया ने क्षेत्र में संचालित स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया।

 

इस दौरान स्कूल बस स्टाफ, बच्चों व अभिभावकों को टोल फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर *1098* की विस्तृत जानकारी दी गई। पीएलवी ने बताया कि किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार या आपात स्थिति में बच्चे या परिजन तुरंत 1098 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in