Skip to main content

Aaj Tak24x7

कबाड़खाने में भीषण आग, दो बड़े गोदाम जलकर खाक, इलाके में मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: मोहित संघी, जबलपुर

 

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जबलपुर 🚨

 

कबाड़खाने में भीषण आग, दो बड़े गोदाम जलकर खाक, इलाके में मची अफरा-तफरी

जबलपुर। शहर के गढ़ा पुरवा रोड स्थित मेडिकल कॉलेज सर्वेंट क्वार्टर के पास शुक्रवार को एक कबाड़खाने में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित दो बड़े गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दोनों गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि आसपास के पेड़-पौधे भी आग की भेंट चढ़ गए।

 

आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसमान में काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। आग की भयावहता को देखते हुए गढ़ा पुरवा रोड पर यातायात प्रभावित हो गया और लोगों में दहशत फैल गई।

 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कबाड़ में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती रही और बीच-बीच में विस्फोट जैसी आवाजें भी सुनाई देती रहीं।

 

मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, लेकिन बड़ी संख्या में जुटी भीड़ को नियंत्रित करना चुनौती बना रहा। आग की भीषण लपटों के बीच कई लोग सुरक्षा की अनदेखी कर मोबाइल से वीडियो और सोशल मीडिया रील बनाते नजर आए, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस और प्रशासन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटे हैं।

 

फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in