मंडला की जनता का रेलवे से सवाल: नागपुर और पेंचवेली एक्सप्रेस का इंतजार आखिर कब तक?

नीतू पटेल जबलपुर

मंडला की जनता का रेलवे से सवाल: नागपुर और पेंचवेली एक्सप्रेस का इंतजार आखिर कब तक

 

मंडला(देशबन्धु) जिले की जनता लंबे समय से बेहतर रेल सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन आज भी कई महत्वपूर्ण मांगें अधूरी हैं। विशेष रूप से मंडला फोर्ट से पेंचवेली एक्सप्रेस के संचालन की मांग वर्षों से लंबित है, जिससे हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही जबलपुर–मंडला पैसेंजर/मेमू ट्रेन की धीमी गति एवं अधिक यात्रा समय के कारण प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मंडला जिले के विकास के लिए बेहतर रेल सुविधाएं समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी हैं।

रेलवे संघर्ष समिति की प्रमुख मांगें

मंडला फोर्ट से पेंचवेली एक्सप्रेस का शीघ्र संचालन किया जाए।

जबलपुर–मंडला ट्रेन का यात्रा समय कम किया मंडला–भोपाल रात्रिकालीन ट्रेन प्रारंभ की जाए। मंडला–नागपुर रात्रिकालीन ट्रेन का संचालन शुरू किया जाए। इतवारी नागपुर से प्रतिदिन बालाघाट मेमू ट्रेन चलती उसे मंडला तक बढ़ाया जाये

रेलवे संघर्ष समिति का कहना है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जनहित में लोकतांत्रिक एवं व्यापक आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की तैयारियां जारी हैं,

समिति का मानना है कि यदि इस अभियान मे समिति सभी सदस्य एवं जागरूक , सक्रिय नागरिक भी पूरी निष्ठा से जुड़ जाएं, तो यह जनआंदोलन और अधिक प्रभावी बन सकता है। समिति ने जिले के सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों एवं सभी नागरिकों से इस जनहित अभियान में सहयोग देने की अपील की है।

रेलवे संघर्ष समिति ने रेल मंत्रालय, रेलवे प्रशासन एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मंडला जिले की वर्षों पुरानी रेल मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर जिले को बेहतर रेल सुविधाओं का अधिकार दिलाया जाए।

जनसहयोग की अपील

रेलवे संघर्ष समिति मंडला जिले से सभी दिशाओं में रेल संपर्क सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समिति सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा यथाशक्ति सहयोग देकर मंडला जिले के विकास की इस मुहिम को सफल बनाएं।

हमारा संकल्प

“रेल चले सभी दिशाओं में, मंडला फोर्ट से।”

“मजबूत रेल व्यवस्था, विकसित मंडला

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes