घरेलू विवाद में बेटे के डंडे के वार से पिता की मौत, आरोपी पुत्र हिरासत में।

घरेलू विवाद में बेटे के डंडे के वार से पिता की मौत, आरोपी पुत्र हिरासत में।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

विन्ढमगंज सोनभद्र, थाना क्षेत्र के ग्राम पकरी में रविवार देर रात करीब 11:30 बजे घरेलू विवाद एक परिवार के लिए काल बन गया। सोनू पुत्र श्रीनाथ और उसके पिता श्रीनाथ पुत्र भृगुण के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है सोनू ने डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विन्ढमगंज ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। वहीं घटना के आरोपी पुत्र सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes