Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के ग्राम डेलची बुजुर्ग में आज जश्न का माहौल है। गांव के बेटे चिरंजीव शुभम सिंह, सुपुत्र श्री ईश्वरसिंह सिसोदिया का भारतीय सेना में चयन हुआ है।

लोकेशन महिदपुर

*रिपोर्टर: मांगीलाल सोलंकी

आज तक 24×7 न्यूज

 

उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के ग्राम डेलची बुजुर्ग में आज जश्न का माहौल है। गांव के बेटे चिरंजीव शुभम सिंह, सुपुत्र श्री ईश्वरसिंह सिसोदिया का भारतीय सेना में चयन हुआ है।

*भव्य स्वागत जुलूस:*

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत एवं विदाई समारोह आयोजित किया। ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में विजय जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने तिरंगा लेकर जुलूस में भाग लिया।

समारोह में महिदपुर विधायक श्री दिनेश जैन ‘बोस’, ग्राम सरपंच श्री कैलाश वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शुभम सिंह को पुष्पमाला एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल सैन्य जीवन की कामना की।

ग्रामवासियों ने कहा कि शुभम की सफलता पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इससे गांव के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। पिता ईश्वरसिंह सिसोदिया का सीना गर्व से चौड़ा हो गया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in