Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में बाइक हादसा: छात्र की मौके पर मौत, दूसरा घायल, फरार हुआ दूसरा बाइक सवार।*

*दुद्धी में बाइक हादसा: छात्र की मौके पर मौत, दूसरा घायल, फरार हुआ दूसरा बाइक सवार।

 

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।*

 

*दुद्धी, सोनभद्र।* दुद्धी से बीड़र की ओर जा रहे 18 वर्षीय युवक विष्णु पनिका की सड़क दुर्घटना में मंगलवार देर शाम दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसका साथी शिशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, हादसा शाम करीब 7:30 बजे कस्बे में बढ़नीनाला तालाब के पास नाईं टू नाइन होटल के सामने हुआ। विष्णु अपने साथी शिशु के साथ बाइक से दुद्धी आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से हल्की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद विष्णु की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने ओर बने गहरे गड्ढे में गिर गई। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विष्णु ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। वह सीधे पत्थरों से टकरा गया, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं शिशु को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित है।

संयोग से हादसे के समय पास में मोहर्रम का कार्यक्रम चल रहा था। वहां तैनात पुलिस और सुरक्षा गार्ड की मदद से दोनों घायलों को तुरंत दुद्धी सीएचसी पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुनील ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया।

विष्णु घर का सबसे बड़ा बेटा था। एक साल पहले पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। उसने हाल ही में इंटर की परीक्षा दी थी और आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। बड़े बेटे की मौत की खबर से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर उपनिरीक्षक अमित कुमार और श्यामजी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार बाइक सवार और हादसे के कारणों की जांच की जाφ रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in