ससुराल में दंपति की संदिग्ध मौत से हड़कंप:पति फंदे से लटका मिला, पत्नी चारपाई पर मृत। 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

रायपुर, सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में मंगलवार रात एक दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी।

पुलिस के अनुसार, ग्राम गुरौटी, थाना पन्नूगंज निवासी 30 वर्षीय विकास अपनी 27 वर्षीय पत्नी आरती और लगभग 4 वर्षीय पुत्र के साथ मंगलवार को ससुराल आया था। बुधवार सुबह गांव की महिलाओं ने घर का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो विकास का शव फंदे से लटका था और आरती चारपाई पर मृत मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला का एक पैर चारपाई के नीचे था और मुंह-नाक से सफेद झाग निकल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है।

घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि दंपति का 4 वर्षीय बेटा घर में ही मौजूद मिला। वह सदमे में था,और इस संबंध में कुछ भी बताने में असमर्थ पाया गाया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in