Skip to main content

Aaj Tak24x7

निर्वाचन BLO ने दिये व्हाट्स एप पर फोटो, आरोपी ने की आपत्तिजनक एडिटिंग 

लोकेशन उज्जैन

 

निर्वाचन BLO ने दिये व्हाट्स एप पर फोटो, आरोपी ने की आपत्तिजनक एडिटिंग

सोशल मीडिया पर नाबालिग युवती का फोटो एडिट कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

 

उज्जैन/फरियादी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री की छवि धूमिल करने तथा परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से उक्त एडिटेड फोटो एवं आपत्तिजनक सामग्री का सोशल मीडिया पर प्रसार किया गया। आवेदन के परीक्षण पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 79 बीएनएस एवं 67(ए) आईटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

*🔹 पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पंवासा पुलिस द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान फरियादी, फोटो प्रिंट करने वाले व्यक्ति एवं संबंधित बीएलओ के कथन लिए गए। जांच में बीएलओ फखरुनिशा उर्फ बेबी द्वारा एसआईआर फॉर्म में संलग्न पीड़िता का फोटो एहसान पटेल को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना स्वीकार किया गया। इसके आधार पर बीएलओ के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं पीड़िता का एसआईआर फॉर्म विधिवत जब्त किया गया।

 

आगे की विवेचना में एहसान पटेल, आबिद पटेल एवं मुजफ्फर पटेल से पूछताछ की गई, जिन्होंने पीड़िता के फोटो को आपस में साझा कर उसका दुरुपयोग करना स्वीकार किया। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मुजफ्फर पटेल द्वारा पीड़िता के फोटो को किसी अज्ञात युवती की तस्वीर के साथ एडिट कर आपत्तिजनक फोटो तैयार किया गया तथा उसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया।

 

पुलिस द्वारा आरोपियों के कथन लेकर घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 49 बीएनएस की वृद्धि की गई है। साथ ही 3 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

🔹 आरोपी :-

 

1. आबिद पटेल पिता बाबू पटेल, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम पंच मुंडला, थाना विजगंजमंडी, जिला देवास।

2. मुजफ्फर पटेल पिता मुबारिक पटेल, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम ब्यावरा, जिला उज्जैन।

3. एहसान पटेल पिता शेर मोहम्मद पटेल, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम ब्यावरा, जिला उज्जैन।

4. फखरुनिशा उर्फ बेबी पति नईम खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी मिल्कीपुरा, कोतवाली के पीछे, उज्जैन।

5. *फरार आरोपी -* यूसुफ पटेल पिता शेर मोहम्मद नायता उम्र 48 साल निवासी पंथ मुंडला विजयगंज मंडी देवास

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in