Skip to main content

Aaj Tak24x7

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश*

*केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश*

*PM मोदी के आह्वान पर दोनों केन्द्रीय मंत्री एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे*

 

*(नई दिल्ली, 24 जून 2026।* केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल बुधवार को नई दिल्ली में कार पूलिंग कर एक ही वाहन से कैबिनेट बैठक में पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सर्वानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग के आह्वान के तहत एक जिम्मेदार संदेश दिया।

 

*ईंधन बचत का संदेश*

कैबिनेट बैठक से पहले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सर्वानंद सोनोवाल ने कार-पूलिंग के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की बचत, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनका यह कदम आम लोगों को संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ईंधन बचत को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने वाला है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एक कैबिनेट बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया और राम मोहन नायडू ने कार पूलिंग कर संवेदनशीलता का संदेश दिया था।

 

*PM मोदी ने किया था आह्वान*

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा पेट्रोल-डीजल की प्रत्येक बूंद बचाने का आह्वान करते रहे हैं। केन्द्रीय मंत्रियों की कार-पूलिंग जैसी पहल लोगों को ईंधन की बचत को लेकर प्रेरित करेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in