Skip to main content

Aaj Tak24x7

UCC में राष्ट्र का निर्माण करने वाले बच्चों का भविष्य  सुरक्षित हो — सत्येन्द्र शर्मा

UCC में राष्ट्र का निर्माण करने वाले बच्चों का भविष्य  सुरक्षित हो — सत्येन्द्र शर्म

————————————————-

ग्वालियर। समान नागरिक संहिता UCC के अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की सुझाव एवं संवाद हेतु बाल भवन में आयोजित बैठक में भाजपा जिला ग्वालियर महानगर के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने यूसीसी बिल पर सहमति प्रदान करते हुए कहा कि राष्ट्र का निर्माण करने वाले बच्चों का भविष्य  सुरक्षित हो ऐसा कानून बनना चाहिए।

सत्येन्द्र शर्मा ने अहम सुझाव देते हुए कहा कि यूसीसी बिल में ऐसा प्रावधान हो कि पति पत्नी का तलाक नहीं हो, छोटी छोटी बातों पर आपस में झगड़ा करते हे मामूली सी बात पर हुआ झगड़ा बड़ा रूप ले लेता हे, पति पत्नी का छोटा झगड़ा छोटे रूप में ही निपट जाए और तलाक तक बात न जाए, लेकिन फिर भी किन्हीं  कारणों की वजह से तलाक के लिए कार्यवाही होती हे तो ऐसे में तलाक की कारवाही में कई वर्ष लग जाते हे और उनके बच्चे इस झगड़े का दंश झेलते हे और अक्सर ऐसा देखने को मिलता हे कि बच्चों की बेकद्री होती हे फिर इस बात का झगड़ा चालू होता हे बच्चा किसके साथ रहे, और यह बहस और कोर्ट कचहरी में बच्चों की परवरिश के साथ साथ पढ़ाई भी प्रभावित होती हे जिसका घातक परिणाम बच्चों पर पड़ता हे।

सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण वाले बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो, बच्चे हमारे देश का भविष्य हे उनका भविष्य खराब न हो अतः ऐसा कानून में प्रावधान हो कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे, बच्चों की परवरिश और पढ़ाई लिखाई निर्बाध रूप से चलती रहे ताकि वह आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in