Skip to main content

Aaj Tak24x7

सदर तहसील के समक्ष अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन।  

सदर तहसील के समक्ष अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन।

 

– तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं मनमानी का लगाया आरोप।

 

– डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

सोनभद्र। सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं मनमानी के विरुद्ध शनिवार को तहसील के समक्ष अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अपने 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शनिवार को उप जिलाधिकारी, रॉबर्ट्सगंज को ज्ञापन सौंपकर तहसील रॉबर्ट्सगंज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं एवं मनमानी कार्यशैली के विरुद्ध कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

डीबीए के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि तहसील में अनेक वादों का निस्तारण बिना संबंधित पक्षों एवं अधिवक्ताओं को समुचित अवसर दिए किया जा रहा है, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार विजयगढ़ द्वारा वादों का त्वरित एवं मनमाने ढंग से निस्तारण किया जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं एवं वादकारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। आगे कहा कि कुछ वादकारियों द्वारा अवैध धनराशि लेकर प्रकरणों के निस्तारण किए जाने संबंधी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से नहीं सुना जाता तथा वादकारियों के साथ असम्मानजनक व्यवहार एवं अनावश्यक विलंब की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं, जिससे न्यायिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है । एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की कि तहसील रॉबर्ट्सगंज में न्यायिक एवं राजस्व कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, प्रत्येक पक्ष को निष्पक्ष सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए तथा भ्रष्टाचार एवं मनमानी पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाया जाए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता समुदाय जनहित एवं न्यायहित में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा , जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अधिवक्ता कामता प्रसाद यादव,राजेश यादव, पवन कुमार सिंह,सुरेश सिंह कुशवाहा, टीटू प्रसाद गुप्ता, आदर्श देव पांडेय,राजकुमार सिंह,संतोष कुमार यादव, शाहनवाज आलम खान, रविंद्र पटेल, राकेश सिंह पटेल, रोशन खान आदि लोग शामिल रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in