Skip to main content

Aaj Tak24x7

नागदा के दो युवाओं का सर्व ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान*

नागदा के दो युवाओं का सर्व ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

 

*महिदपुर रोड/नागदा, 27 जून 2026।* सर्व ब्राह्मण समाज नागदा द्वारा शुक्रवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में नगर के दो मेधावी युवाओं को अतिथियों ने सम्मानित किया।

 

समारोह में पत्रकार नरेश शर्मा की पुत्री *आकांक्षा शर्मा* तथा उपाध्याय परिवार के पत्रकार गोपाल उपाध्याय के भतीजे *दिव्यांश उपाध्याय* को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शॉल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महिला नेत्री *मनीष शर्मा* ने कहा, “युवाओं का सम्मान दूसरे बच्चों को भी अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन से समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनता है।”

 

इस अवसर पर विजय प्रकाश मेहता, चंद्रशेखर दवे, रवि किशन पारिख, गुलजारीलाल त्रिवेदी तथा आनंद दीक्षित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभावान स्कूली विद्यार्थी, उनके परिजन व समाजजन मौजूद रहे। आयोजन में पुरुषोत्तम सारस्वत, पुरुषोत्तम पुरोहित सहित सभी समाजजनों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी *सीमा सारस्वत* ने किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in