Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण*

 

*गुना/ग्वालियर*

*27 जून 2026, शनिवार*

 

*प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

 

*कूनो नदी उद्गम स्थल पर 700 पौधे लगाए, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान–जन संरक्षण का जन आंदोलन’ का किया शुभारंभ*

 

*₹17.98 लाख की लागत से निर्मित चेक डैम का लोकार्पण, जल संरक्षण और जनभागीदारी का किया आह्वान*

 

*₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का किया उद्घाटन*

 

*गुना/ग्वालियर/नई दिल्ली।* केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज गुना जिले के कांजा ग्राम स्थित कूनो नदी उद्गम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत 700 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान–जन संरक्षण का जन आंदोलन’ का शुभारंभ भी किया। इसके साथ ही सिंधिया ने खुटियावाड़ में ₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का भी उद्घाटन किया जिसकी क्षमता 4.5 मेगावाट है।

 

*जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्राम चिनेरा, जिला गुना में ₹17.98 लाख की लागत से निर्मित चेक डैम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल संरचनाओं का निर्माण और जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध भारत की मजबूत आधारशिला है।

 

*“प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी” : सिंधिया*

इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण तथा जल स्रोतों के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान देशभर में जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व, प्रकृति और भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी संवेदनशीलता का भी प्रतीक है।

 

*75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा सोलर प्लांट*

सिंधिया ने आज इसी के साथ खुटियावाड़ में सनगार्नर के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया जिसकी लागत ₹20 करोड़ है और जो 4.5 मेगावाट की क्षमता के साथ 75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा। सिंधिया ने कहा कि आत्मनिर्भरता और सौर ऊर्जा के संकल्प को साकार करने की दिशा में ये प्लांट महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

*विकसित भारत के संकल्प में पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका*

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन आवश्यक है। जल संरक्षण, हरित आवरण का विस्तार और प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन ही सतत विकास का आधार हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in