Skip to main content

Aaj Tak24x7

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीना–रुठियाई मेमू ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी*

 

*गुना*

*27 जून 2026*

 

*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीना–रुठियाई मेमू ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

 

*बीना–गुना–रुठियाई रेलखंड के लाखों यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*

 

*रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पीएम मोदी का जताया आभार, यात्रियों की सुविधा के लिए समय परिवर्तन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा*

 

गुना/सागर/ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज गुना रेलवे स्टेशन से बीना–रुठियाई–बीना मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही इस महत्वपूर्ण मांग के पूर्ण होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह नई रेल सेवा गुना, अशोकनगर, मुंगावली सहित आसपास के क्षेत्रों के लाखों यात्रियों के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और किफायती परिवहन का नया माध्यम बनेगी।

 

*विद्यार्थियों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को मिलेगा लाभ*

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि इस नई मेमू सेवा से विद्यार्थियों, दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा नागरिकों और व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा। इससे बीना–गुना–रुठियाई रेलखंड पर आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होती हैं।

 

*रेल मंत्री और प्रदेश सरकार का जताया आभार*

सिंधिया ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण हो रहा है और देशभर में यात्रियों की सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई रेल सेवा क्षेत्र के विकास और जनसुविधा का सशक्त माध्यम सिद्ध होगी।

 

*यात्रियों की सुविधा के अनुरूप समय परिवर्तन का रखा जाएगा प्रस्ताव*

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि स्थानीय नागरिकों एवं नियमित यात्रियों द्वारा ट्रेन के समय में परिवर्तन का सुझाव भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय के समक्ष ट्रेन के संचालन समय में आवश्यक परिवर्तन का प्रस्ताव रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस नई रेल सेवा का लाभ मिल सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in