Skip to main content

Aaj Tak24x7

सुगम यातायात के लिए निगम के मदाखलत अमले ने अनेक क्षेत्रो से हटाया अतिक्रमण

सुगम यातायात के लिए निगम के मदाखलत अमले ने अनेक क्षेत्रो से हटाया अतिक्रम

 

ग्वालियर, 27 जून 2026। नगर निगम ग्वालियर के मदाखलत अमले द्वारा शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हाथ ठेले, फुटपाथी दुकानें, सड़क पर रखा सामान, तराजू, क्रेट एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाकर मुख्य मार्गों को सुगम बनाया गया। साथ ही जब्त किए गए तथा अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देश अनुसार पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मदाखलत अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में बैजाताल फुटपाथ, ठाठपुर मुख्य मार्ग, मुरार बारादरी से सदर बाजार एवं अग्रसेन चौराहे तक विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान हाथ ठेले, फुटपाथी दुकानों एवं दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखा गया सामान हटवाकर दुकानों के अंदर रखवाया गया। कार्रवाई में मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह सिसौदिया सहित पूर्व दल उपस्थित रहा।

ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में मदाखलत अधिकारी श्री रवि कुमार कोरी के निर्देशन में दोपहर बाद किलागेट रोड, इंटेक मैदान रोड, चार शहर का नाका रोड एवं हजीरा चौराहे पर यातायात में बाधा बन रहे हाथ ठेले, सड़क पर रखे सामान एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया गया। इसके अलावा गोपाचल पर्वत के नीचे, नौगजा रोड एवं फूलबाग क्षेत्र में मुख्य सड़क पर लगी फुटपाथी ड्रायफ्रूट (मेवा) दुकानों, हाथ ठेलों एवं अन्य अतिक्रमणों को हटाकर संबंधित लोगों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की कड़ी हिदायत दी गई। दोनों कार्रवाइयों में मदाखलत निरीक्षक श्री श्रीकांत सेन सहित ग्वालियर दल मौजूद रहा।

इसी क्रम में यादव धर्मकांटा रोड एवं गदाईपुरा क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर भी यातायात में बाधक हाथ ठेलों, सड़क पर रखे सामान एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया।

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मदाखलत अधिकारी श्री सतेंद्र भदौरिया के निर्देशन में महाराज बाड़ा, सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, टाउन हॉल, छापाखाना, स्काउट, स्टेट बैंक एवं पोस्ट ऑफिस के मुख्य मार्गों से हाथ ठेले, फुटपाथ पर रखे फट्टे एवं अन्य अतिक्रमण हटाए गए। इसके अतिरिक्त लेडीज पार्क, छतरी मंडी क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित निर्माण कार्य को तत्काल बंद कराया गया। इन कार्रवाइयों में मदाखलत निरीक्षक श्री आजाद खान सहित दक्षिण दल उपस्थित रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in