Skip to main content

Aaj Tak24x7

गोरखी के मल्टीलेवल कार पार्किंग के काम मे आई गति, जल्द ही पार्किंग के दो तलो पर खडे हो सकेगे वाहन*  

*गोरखी के मल्टीलेवल कार पार्किंग के काम मे आई गति, जल्द ही पार्किंग के दो तलो पर खडे हो सकेगे वाहन*

*मल्टीलेवल कार पार्किंग से महाराज बाड़े पर यातायात होगा सुगम*

 

ग्वालियर-28 जून 2026 – स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा महाराज बाड़ा क्षेत्र में पार्किंग की समस्या समाप्त करने के लिए बनाई जा रही अंडर ग्राउंड तीन मंजिला पार्किंग के निर्माण कार्य को तेज गति से किया जा रहा है। पार्किंग की दो मंजिल लगभग बनकर तैयार है जल्द ही इनके फिनिसिंग के काम को पूरा करके पार्किंग के लिये खोल दिया जायेगा। मल्टीलेवल कार पार्किंग से शहर के ह्रदय स्थल महाराज बाड़ा पर जहां यातायात सुगम हो सकेगा तो वहीं इसके ऊपर बनने वाले खूबसूरत पार्क से ग्रीन स्पेस भी उपलब्ध होगा।

निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने जानकारी देते हुये बताया कि अंडर ग्राउंड मल्टीलेवल कार पार्किंग के कार्य को तेज गति से किया जा रहा है। पार्किंग के अंतिम तल पर पानी भरने की समस्या से पिछले लम्बे समय से इस कार्य मे गतिरोध बना हुआ था। लेकिन एक्सपर्ट की सलाह पर इसके उपरी तलो पर कार्य को सूचारु रखा गया था। जिससे इसके उपरी तलो का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और जल्द ही अंतिम फिनिसिंग के कार्य़ पूर्ण कर जुलाई माह से इन तलो पर प्रारम्भिक तौर पर वाहन पार्क करवाया जाना शुरु किया जायेगा। निगमायुक्त ने बताया कि अंडर ग्राउंड मल्टीलेवल कार पार्किंग के संचालन और संधारण के लिये नियुक्त ठेकेदार को भी निर्देशित किया गया है कि वह इन दो मंजिलो पर शुरुआती स्तर पर निशुल्क वाहन पार्किंग की व्यवस्था करवाना सुनिच्छित करे। वही ठेकेदार द्वारा महाराज बाडा पर ऐसे खाली स्थानो को भी चिन्हित करके सर्वे रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के लिये निर्देशित किया है, जहाँ अनाधिकृत रुप से वाहनो की पार्किंग की जा रही है।

इस पार्किंग के पूर्ण रुप से शुरु हो जाने के बाद यहां पर लगभग तीन सौ चार पहिया और दो सौ से अधिक दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। तैयार हो जाने के बाद यह शहर की यह सबसे बडी मल्टीलेवल पार्किंग होगी।

*महाराज बाड़े के खुले स्थानो पर खडे होने वाले वाहनो से लगने वाले जाम से मिलेगी निजात*

महाराज बाड़े पर अभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों के पार्किंग का ठेका दिया हुआ है। बाड़े पर इतनी जगह नहीं है कि बाजार के साथ पार्किंग को चलाया जा सके। इस वजह से वहां पर दिन में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी कारण से सवारी वाहनों के जाने पर रोक लगी हुई है। लेकिन इस मल्टी लेवल कार पार्किंग के बन जाने के बाद वहां से पार्किंग को हटा लिया जाएगा। जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा।

*मल्टीलेवल पार्किंग के ऊपर बनेगा पार्क*

मल्टीलेवल पार्किंग के ऊपर दिल्ली के कनाट प्लेस की तर्ज पर पार्क बनाया जाएगा। यह ग्वालियर का एक मात्र अनोखा पार्क होगा इसे पर्यटन की दृष्टि से तैयार किया जायेगा। जिससे महाराज बाड़ा देखने आने वाले पर्यटक यहां कुछ पल सुकून के बिता सकेंगे। पार्क को इस तरह से तैयार किया जाएगा जिससे कि यहां पर प्रदूषण को भी नियंत्रण किया जा सके। इसके लिए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in