Skip to main content

Aaj Tak24x7

नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तोमर ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ट्रॉमा सेंटर को भेंट किए तीन एयर कंडीशनर

नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तोमर ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ट्रॉमा सेंटर को भेंट किए तीन एयर कंडीशन

 

ग्वालियर। राजनीति में सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का संगम जब किसी जनप्रतिनिधि के व्यक्तित्व में दिखाई देता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। नगर निगम ग्वालियर के अध्यक्ष श्री मनोज तोमर ने इसी भावना का परिचय देते हुए जयारोग्य अस्पताल के 1000 बिस्तर अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर को अपनी अध्यक्ष निधि से 2 टन क्षमता के तीन एयर कंडीशनर भेंट किए।

दरअसल, कुछ समय पूर्व श्री मनोज तोमर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती एक मरीज का हालचाल जानने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि यहां सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य गंभीर घटनाओं में घायल मरीजों का इलाज किया जाता है। उनके साथ बड़ी संख्या में परिजन भी अस्पताल में मौजूद रहते हैं, लेकिन भीषण गर्मी और पर्याप्त शीतलन व्यवस्था के अभाव में मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए श्री तोमर ने मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए अपनी अध्यक्ष निधि से तीन एयर कंडीशनर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। रविवार को उन्होंने अस्पताल प्रशासन को औपचारिक रूप से तीनों एयर कंडीशनर सौंपे, जिससे ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी से राहत मिल सकेगी तथा उपचार के दौरान अधिक अनुकूल वातावरण उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना, अस्पताल के चिकित्सकगण, स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन ने श्री मनोज तोमर की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सहयोग मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। सभी ने मरीजों की सुविधा और उनकी पीड़ा को समझते हुए किए गए इस कार्य के लिए श्री तोमर का आभार व्यक्त किया।

श्री मनोज तोमर ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते समाज की आवश्यकताओं को समझना और उनके समाधान के लिए कार्य करना उनका दायित्व है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह छोटी-सी पहल अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को राहत प्रदान करेगी और भविष्य में भी वे जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर करते रहेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in